फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toy trains will run with zero numbers only, decision to change numbers canceled

Panchkula News: जीरो नंबरों से ही चलेंगी टाॅय ट्रेनें, नंबर परिवर्तन का फैसला निरस्त

Tue, 02 Jul 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Toy trains will run with zero numbers only, decision to change numbers canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। कालका-शिमला रूट पर चलने वाली टॉय ट्रेनें फिलहाल पुराने जीरो नंबरों से ही चलेंगी। पहली जुलाई से ट्रॉय ट्रेनों को बदले नंबर के साथ इस मार्ग पर चलना था। रेलवे ने इस संबंध में बीते दिनों एक सूचना भी नए ट्रेन नंबरों की जारी की थी। इसके तहत दो टॉय ट्रेनों के नंबर में भी बदलाव किया जाना था। आगामी आदेशों तक नंबर बदलने की इस सूचना पर रोक लगा दी गई है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तीन रेलवे स्टेशनों पर आवागमन करने वाली छह ट्रेनों के नए नंबर जारी होने के निर्देश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पहली जुलाई से नए नंबर के साथ ट्रेनों ने पटरी पर दौड़ना था। इस संबंध में रेलवे ने बीते दिनों एक सूचना भी नए ट्रेन नंबर के साथ जारी की थी। रेलवे बोर्ड की तरफ से होल्ड किए निर्देश के बाद अब पुराने नंबर के साथ ट्रेनें आवागमन करती रहेंगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कालका-शिमला के बीच दौड़ने वाली दो ट्रेनों के नंबर सहित ऊना की छह ट्रेनों के नंबर भी बदले गए थे। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने वर्तमान शून्य के साथ शुरू होने वाले नंबरों के साथ ही ट्रेनों को दौड़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्तमान नंबर नया नंबर ट्रेन

04505
52446
शिमला से कालका
04506
52445
कालका से शिमला





पहली जुलाई से जीरो नंबर से चलने वाली ट्रेनों के नंबर में परिर्वतन के फैसले को निरस्त कर दिया गया है। - मनदीप भाटिया, डीआरएम रेलवे बोर्ड, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed