फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toy train craze during winter holidays, rail motor cars full

Panchkula News: सर्दियों की छुट्टियों में टॉय ट्रेन का क्रेज, रेल मोटर कारें फुल

Sun, 11 Jan 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Toy train craze during winter holidays, rail motor cars full
कालका-​शिमला मार्ग पर चलती रेल मोटर कार। संवाद
कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर उमड़ रहे सैलानी, मार्च तक एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर इन दिनों सैलानियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है। सर्दियों की छुट्टियों के चलते टॉय ट्रेनों का आकर्षण चरम पर है और खासतौर पर रेल मोटर कारों की मांग तेजी से बढ़ी है। हालात यह हैं कि कई तारीखों की एडवांस बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी, 25 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी और 10 मार्च को चलने वाली रेल मोटर कारों की बुकिंग फुल हो चुकी है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण आने वाले दिनों में अन्य तारीखों पर भी बुकिंग फुल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


तीन रेल मोटर कारों का संचालन
वर्तमान में कालका-शिमला रेलमार्ग पर कुल तीन रेल मोटर कारों का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो सामान्य रेल मोटर कार और एक लग्जरी रेल मोटर कार शामिल है। सामान्य रेल मोटर कार में 15 सीटों की सुविधा है, जबकि लग्जरी रेल मोटर कार में केवल 8 सीटें रखी गई हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आराम और निजी अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्जरी कार में एसी और बड़ी खिड़कियां
लग्जरी रेल मोटर कार में पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें एयर कंडीशनिंग, बड़ी कांच की खिड़कियां और आरामदायक सीटें दी गई हैं, जिससे पहाड़ों, सुरंगों और हरियाली का मनोरम दृश्य नजदीक से देखा जा सकता है। यही कारण है कि लग्जरी कार की डिमांड सबसे ज्यादा बनी हुई है।

किराया और पैकेज
कालका से शिमला के लिए सामान्य रेल मोटर कार का किराया करीब 30,320 रुपये है, जबकि लग्जरी रेल मोटर कार का किराया करीब 45,700 रुपये निर्धारित किया गया है। यह किराया एक दिन में आना-जाना दोनों शामिल करता है। समूहों और परिवारों द्वारा इस सफर को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है।


पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेल मोटर कारें खास तौर पर उन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जो आरामदायक और निजी यात्रा अनुभव चाहते हैं। सर्दियों में पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंड के बीच टॉय ट्रेन का सफर पर्यटकों के लिए यादगार बन रहा है, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को भी मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed