फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Town travelers upset

कस्बों के यात्री परेशान

Fri, 09 Sep 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Town travelers upset
मोरनी। सोनीपत के कुंडली के पास रोडवेज चालक पर थार चढ़ाकर हत्या करने पर हरियाणा परिवहन निगम की कर्मचारी यूनियनों द्वारा बुलाया गया बंद का आह्वान सफल रहा है। स्थानीय और पंचकूला मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसों का चक्का पूर्ण रूप से जाम रहा। चक्का जाम होने के चलते सवारियां परेशान नजर आईं। रोजाना अपने कामकाज पर जाने वाले सवारियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर सवारियों में रोष भी देखने को मिला। इसके अलावा अस्पताल, स्कूल और कॉलेज आनेजाने लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निचले इलाकों की तरह न तो यहां पर प्राईवेट बसों की सर्विस है और न ही यहां पर अन्य कोई साधन। अधिकतर ग्रामीणों के पास आवागमन का एक मात्र साधन परिवहन विभाग की बस है। पहाडी क्षेत्र को देखते हुए बसों की चक्का जाम होने पर प्रशासन विशेष व्यवस्था करवानी चाहिए। - हनी वर्मा, दैनिक यात्री, मोरनी
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को जाने वाले घरों से कई घंटे पहले निकलते है। ऐसे में उन्हें दोपहिया वाहनों या फिर प्राइवेट वाहनों से संस्थान तक पहुंचना पड़ता है। सड़क हादसों के अलावा छात्राओं का अपना भी डर सताता है। जिला प्रशासन सुबह और शाम की विशेष व्यवस्था किया करे। - पुष्पा गोतम बडीशेर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed