फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather update: Chance of rain in Chandigarh, Punjab and Haryana on 15 Nov

आज पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी ठंड

Sun, 15 Nov 2020 01:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather update: Chance of rain in Chandigarh, Punjab and Haryana on 15 Nov
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आखिर ढाई से तीन महीने इंतजार के बाद बारिश की उम्मीद जगी है। इस बार ठंड के सीजन की पहली बारिश आज होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश देगा। इससे दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जाएगी और मैदानी इलाकों में अच्छी खासी ठंड की दस्तक हो जाएगी।

विज्ञापन


दिन का तापमान करीब 24 से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस समय दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस। बारिश से प्रदूषण के छंटने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी। चंडीगढ़ में सितंबर के पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। उसके बाद से सूखा पड़ा हुआ है। मानसून की विदाई के बाद तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ आया लेकिन कमजोर होने की वजह से ऊंचाई वाले इलाके में सिर्फ बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन का यह पहला पश्चिमी विक्षोभ है, जो सक्रिय है। इसका असर पहाड़ों में दिवाली के दिन से ही दिखने लगेगा। मैदानी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में दिवाली के दिन बादल छा सकते हैं। 15 नवंबर को चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 16 नवंबर से मौसम साफ होने लगेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में ज्यादा बारिश नहीं होती। आमतौर पर 20 से 18 एमएम के बीच बारिश होती रही है। सबसे ज्यादा बारिश साल 2004 में 140 एमएम रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि साल 2004 के बाद अधिकतम बारिश साल 2013 में रिकॉर्ड की गई थी।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
दिवाली के बाद से चंडीगढ़ में ठंड बढ़ जाएगी। 15 नवंबर रविवार को बारिश से दिन का अधिकतम तापमान 27 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। अगले दिन मंगलवार को तापमान में और गिरावट आएगी। 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा। उसके बाद 17 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। हालांकि इस दिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed