{"_id":"60832ea68ebc3e591d014632","slug":"toll-plaza-employees-not-getting-salary-for-five-months-panchkula-news-pkl411314744","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा : 18 हजार टोल कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिल रहा वेतन, पंचकूला में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा : 18 हजार टोल कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिल रहा वेतन, पंचकूला में प्रदर्शन
Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा में बंद पड़े टोल प्लाजा के करीब 18 हजार कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पंचकूला सेक्टर-4 स्थित एनएचएआई के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने टोल कंपनियों व एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की और चेताया है कि जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी गई तो परिवार समेत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
पंजाब व हरियाणा में करीब 49 टोल प्लाजा हैं और इन पर करीब 18 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। नवंबर माह से किसान आंदोलन पर हैं और इसके चलते पंजाब हरियाणा में सभी टोल बंद पड़े हैं। इस वजह से टोल कंपनियों ने कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया है और साफ तौर पर वेतन देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनियों का कहना है कि उन्होंने इस दौरान टोल नहीं वसूला है, इसलिए वे वेतन नहीं दे सकते। टोल प्लाजा कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि पंजाब-हरियाणा में कंपनियां मनमानी कर रही है। इसको लेकर कर्मचारी कई बार एनएचएआई के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कंपनियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन