फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to issue tenders for two flyovers on NH-5 soon.

Panchkula News: एनएच-5 पर दो फ्लाईओवरों के टेंडर जल्द जारी करने की मांग

Tue, 06 Oct 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to issue tenders for two flyovers on NH-5 soon.
चंडीमंदिर। अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एनएच-5 पर बुर्ज कोटियां और एचएमटी पंचकूला के सामने प्रस्तावित दो फ्लाईओवरों के टेंडर जल्द जारी करने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने एनएचएआई पीआईयू चंडीगढ़ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि दोनों स्थानों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है और सड़क सुरक्षा को लेकर भी परेशानी रहती है। प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने से यातायात को सुचारू करने में मदद मिलेगी और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएमडीए की ओर से दोनों फ्लाईओवरों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने के लिए 15 लाख रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि एनएचएआई को जमा करवाई जा चुकी है। ऐसे में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द टेंडर जारी किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार यह मामला पहले भी समाधान शिविर और शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है। एसोसिएशन ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पत्र की प्रतियां पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपायुक्त और पुलिस उपायुक्त को भी भेजी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed