फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   State-level Shloka recitation competition on the 7th.

Panchkula News: राज्य स्तरीय श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता 7 को

Tue, 06 Oct 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
State-level Shloka recitation competition on the 7th.
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में 7 अक्तूबर को राज्य स्तरीय श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता होगी। प्रो. शंकरजी झा स्मृति परिषद के सौजन्य से कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें प्रदेशभर के संस्कृत महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रो. जगदीश सेमवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. चित्तरंजन दयाल सिंह कौशल रहेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कृत और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इससे विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि के साथ आत्मविश्वास, स्मरण शक्ति और शुद्ध उच्चारण की क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजवीर शास्त्री ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। भगवद्गीता, उपनिषद और नीतिशतक के श्लोकों के शुद्ध उच्चारण, लय और भाव के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेताओं को स्मृति परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed