फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients in distress due to nurses' strike; hours-long wait for dressings and injections.

Panchkula News: नर्सों की हड़ताल से मरीज बेहाल, ड्रेसिंग-इंजेक्शन के लिए घंटों इंतजार

Tue, 06 Oct 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Patients in distress due to nurses' strike; hours-long wait for dressings and injections.
पंचकूला। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सरकारी अस्पतालों की नर्सों की तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। पंचकूला के सिविल अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में 100 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ के दो घंटे पेन-डाउन पर रहने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। ओपीडी में डॉक्टर मरीज देखते रहे, लेकिन इंजेक्शन, ड्रेसिंग, बीपी-शुगर जांच और दवा वितरण जैसी नर्सिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों की भीड़ से ओपीडी में लंबी कतारें लग गईं। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को ड्रिप बदलवाने और रूटीन इंजेक्शन लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों के परिजनों को नर्सिंग सेवाएं शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। एनआरएचएम के कर्मचारियों ने मरीजों की मदद की।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने इमरजेंसी, लेबर रूम, बच्चों के वार्ड और इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर को हड़ताल से बाहर रखा, जिससे गंभीर मरीजों की सेवाएं जारी रहीं।
बिना अटेंडेंट अकेले नाइट ड्यूटी मुश्किल
एमसीएच के बाहर एसोसिएशन की स्टेट प्रेसिडेंट विनीता कुमारी ने कहा कि नर्सिंग कैडर में 95 प्रतिशत महिलाएं हैं और उन्हें 24 घंटे तीन शिफ्ट में काम करना पड़ता है। पांच साल पूरा होते ही बिना पर्याप्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के दूर-दराज ट्रांसफर किया जा रहा है। पीएचसी-सीएचसी में महिला स्टाफ को बिना महिला अटेंडेंट अकेले नाइट ड्यूटी करनी पड़ती है। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने एमसीएच और सिविल अस्पताल की ओपीडी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed