{"_id":"5ed6b3fd8ebc3e90835de6fb","slug":"to-visit-mansa-devi-temple-100-religious-apply-permission-pkl-office-news-pkl376986435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः 8 जून से खुलेंगे मनसा देवी के कपाट, दर्शनार्थ 100 लोगों ने मांगी ऑनलाइन अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः 8 जून से खुलेंगे मनसा देवी के कपाट, दर्शनार्थ 100 लोगों ने मांगी ऑनलाइन अनुमति
Wed, 03 Jun 2020 01:30 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
श्री माता मनसा देवी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन के लिए अब तक 100 श्रद्धालुओं ने पास के लिए अप्लाई किया है। दर्शन के लिए एप से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। दर्शन के लिए एप के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री माता मनसा देवी मंदिर के सीईओ एमएस यादव ने दी है।
उन्होंने बताया कि मंदिर 8 जून से खुल रहे हैं। इसको देखते हुए एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा। बुकिंग के बाद उन्हें दर्शन का समय मिलेगा और 30 सेकंड में मां के दर्शन करने के बाद घर लौटना होगा। देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के चलते जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा 8 जून से मंदिर खोलने की इजाजत दी गई है, उसको मद्देनजर रखते हुए श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बोर्ड के अधीन आने वाले मां मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद दर्शन करवाए जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होगा दर्शन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। एक परिवार के साथ आने वाले सदस्यों में भी शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। गर्मियों के चलते कारपेटिंग की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। श्रद्धालु गर्मियों में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन
आरती के समय श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिये इंतजार करना होगा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी दिया जाएगा। बोर्ड के का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव ने मंदिर खुलने से पहले तैयारी पूरी हो गई है। । लंगर शुरू करने के बारे में भी गाइड लाइंस का इंतजार है। बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिये लॉग इन आइडी दिया जाएगा और बिना रजिस्ट्रेशन आने वालों को दर्शन नहीं करवाए जाएंगे।