फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three panoramic coaches reached Kalka from Kapurthala, number reached sixteen

Panchkula News: कपूरथला से कालका पहुंचे तीन पैनोरमिक कोच, संख्या हुई सोलह

Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 05 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three panoramic coaches reached Kalka from Kapurthala, number reached sixteen
कालका में क्रेन की सहायता से पैनोरमिक कोच उतारते कर्मी।  संवाद
कालका-शिमला मार्ग पर पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन चलाना चाहता है रेलवे, चल रहे हैं ट्रॉयल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से तीन पैनोरमिक कोच कालका रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। इन कोचों को क्रेन की मदद से उतारा गया। इनमें एक चेयरकार और दो सामान्य सेवा कोच शामिल हैं। तीन नए कोच आने के बाद कालका रेलवे स्टेशन पर पैनोरमिक कोचों की संख्या 16 हो गई है।

रेलवे स्टेशन से अधिकारियों ने बताया कि आरसीएफ कपूरथला से अभी करीब 24 और कोच बनकर आएंगे। पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन के ट्रायल लगातार जारी हैं। रेलवे विभाग विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला मार्ग पर जल्द पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन सैलानियों के लिए चलाना चाहता है। जनवरी में रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक एसएस मिश्रा भी कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में धर्मपुर से कालका रेलवे स्टेशन तक पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन का ट्रायल किया गया था। हाल ही में कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम विनोद भाटिया ने भी पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन के तकनीकी टेस्ट की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed