फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three courses closed in Panchkula's PG College, children are not showing interest

सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में तीन कोर्स हुए बंद, बच्चे नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

Mon, 25 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three courses closed in Panchkula's PG College, children are not showing interest
पंचकूला। शहर के पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, सेक्टर-1 में चल रहे तीन कोर्स नए सेशन से बंद कर दिए जाएंगे। यह कोर्स इसलिए बंद किए जा रहे हैं क्योंकि विद्यार्थी इन्हें करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों के विकास को लेकर तीन कोर्स पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन, एंथ्रोपोलॉजी और पीजी डिप्लोमा योगा दो साल पहले शुरू किया गया था। विद्यार्थी पंचकूला के बजाय चंडीगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन लेना ज्यादा पसंद करते हैं। इस कारण विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स में यहां पर दाखिला नहीं ले रहे हैं। दो साल से इस कोर्स में एडमिशन के लिए कोई विद्यार्थी नहीं आया है। इस कारण इन तीनों कोर्स को बंद करने का फैसला कॉलेज ने अपने स्तर पर लिया है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज, सेक्टर-1 में पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन, एंथ्रोपोलॉजी और पीजी डिप्लोमा योगा में 30-30 सीटें हैं। पिछले साल इन कोर्स की किसी भी सीट पर विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया था। इस कारण इस बार इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल बबीता वर्मा ने बताया कि विद्यार्थी दाखिले के लिए नहीं आ रहे हैं। इसलिए इन्हें बंद कर दिया गया है। इस बार एडमिशन शेड्यूल में इन कोर्सों को शामिल नहीं किया गया है। इनके अलावा अन्य कोर्सों में एडमिशन एक अगस्त से ऑनलाइन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में कोर्स उपलब्ध होने के कारण विद्यार्थी यहां पर एडमिशन लेने नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed