फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Third wave of Corona .. preparations started on war footing, District Health Department held meeting and informed about preparations to doctors, contacted five private hospitals

कोरोना की तीसरी लहर.. युद्धस्तर पर शुरू हुईं तैयारियां, जिला स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर डॉक्टरों को दी तैयारियों की जानकारी, पांच निजी अस्पतालों से किया संपर्क

Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Third wave of Corona .. preparations started on war footing, District Health Department held meeting and informed about preparations to doctors, contacted five private hospitals
पंचकूला। पहली और दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। विभाग तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। ऑक्सीजन प्लांट, बेड की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियों को लेकर विभाग अलर्ट है। तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें डॉक्टरों, कोरोना योद्धाओं को तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी गई। ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही सिर्फ जिला अस्पताल ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि तीसरी लहर आए तो चिकित्सा तुरंत ही उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

पंचकूला में ज्यादा व्यवस्था बच्चों का ध्यान में रखकर की गई है। पंचकूला जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और बेड की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही अबकी बार कालका, रायपुररानी, नानकपुर और सेक्टर-26 में भी आक्सीजन युक्त बेड तैयार किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में तीस ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नौ आईसीयू बेड तैयार किए हैं। वहीं कालका में एक हजार लीटर वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

रायपुररानी में भी पांच सौ लीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगाने की व्यवस्था की जा रही है। कालका, रायपुररानी, नानकपुर और सेक्टर-26 की पॉलीक्लीनिक में ऑक्सीजन पाइपों की फिटिंग के साथ बेड तैयार किए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी बेडों में ऑक्सीजन की सुविधा होगी। प्रयास यह है कि स्थानीय लोगों को चिकित्सा के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। बताया जा रहा है कि हरेक सेंटर में तीस बेड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच निजी अस्पतालों से किया संपर्क
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने पांच निजी अस्पतालों से भी संपर्क किया है। प्रयास किया जा रहा है कि बेडों की व्यवस्था ज्यादा से ज्यादा किए जाएं, जिससे आम जनता को परेशानी न हो।

हमारा प्रयास है कि यदि तीसरी लहर आए तो किसी प्रकार की कोई कोताही न हो। इसी वजह से हम तैयारी पूरी कर रहे हैं। इसी को लेकर हमारी मीटिंग हुई थी। इसमें डॉक्टरों को सारी जानकारियां दी गई हैं कि यदि कोई परेशानी होती है, तो उसका सामना कैसे किया जाए। ऑक्सीजन प्लांट, बेड की व्यवस्था पूरी तरह से की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि लोगों को चिकित्सा के लिए ज्यादा दौड़भाग नहीं करनी पड़े। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed