फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Third wave: Cases increased, only 17 percent needed hospital

तीसरी लहर : केस बढ़े, 17 प्रतिशत को ही पड़ी अस्पताल की जरूरत

Thu, 13 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Third wave: Cases increased, only 17 percent needed hospital
चंडीगढ़। हरियाणा में बेशक कोरोना की तीसरी लहर ने तेजी से दस्तक दे दी है, लेकिन इस बार बहुत कम मरीजों को ही अस्पतालों में दाखिल करने की जरूरत पड़ रही है। जनवरी में अब तक 83 प्रतिशत कोरोना मरीज घर पर ही इलाज ले रहे हैं और कोरोना को पराजित कर रहे हैं। 17 प्रतिशत मरीजों को ही अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार पहले की दो लहरों की बजाय जल्दी ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा में अब कुल सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 31,150 हो चुकी है। इनमें से 25,870 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, जनवरी में 38,728 नए केस आ चुके हैं, जबकि इनमें से 8976 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में ऑमिक्रान से एक भी मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 169 मामले आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि 159 मरीज ठीक हो चुके हैं और मात्र 10 मरीज ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गंभीर केसों की संख्या कम है और बिना किसी बीमारी वाले व्यक्ति तीन से चार दिन में ठीक हो रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों को पहले से कोई दूसरी बीमारी है, उनको ठीक होने में समय लग रहा है। हरियाणा में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रूव चौधरी का कहना है कि ये अच्छी बात है कि इस बार लोग जल्दी रिकवर हो रहे हैं। क्योंकि टीकाकरण तेज गति से हुआ है। लेकिन हम लापरवाही नहीं बरत सकते। घबराने की नहीं, हमें सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 6883 और ओमिक्रान के 7 नए केस, तीन की मौत
हरियाणा में कोरोना के 6883 और ओमिक्रान के 7 नए केस मिले हैं, जबकि गुरुग्राम-अंबाला और भिवानी में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है। एक दिन की संक्रमण दर बढ़कर 15.56 फीसदी तक पहुंच गई है और रिकवरी दर 94.92 फीसदी है। बुधवार को सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 2704, फरीदाबाद 1037, हिसार 154, सोनीपत 252, करनाल 372, पानीपत 223, पंचकूला 734, अंबाला 444, सिरसा 56, रोहतक 133, यमुनानगर 112, भिवानी 64, कुरुक्षेत्र 164, महेंद्रगढ़ 46, जींद 93, रेवाड़ी 51, झज्जर 141, फतेहाबाद 19, कैथल 21, पलवल 22, चरखीदादरी 16 और नूंह में 25 नए मामले सामने आए हैं।

आवश्यकता होगी तो और पांबदियां लगाएगी सरकार : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से भी पंाबदियां लगा दी गईं हैं। आवश्यकता होगी तो पांबदियां और लगाई जाएगी। संक्रमण से बचने के लिए सबसे कारगर तरीका है कि कोविड प्रोटोकाल को लोग स्वयं की प्रेरणा से लागू करें। मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़भाड़ से बचें और समय-समय पर हाथों को धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed