{"_id":"6ac958fcdcedb2622c0669bb","slug":"haryanas-avni-dua-triumphs-at-the-national-table-tennis-championship-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142426-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में हरियाणा की अवनी दुआ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में हरियाणा की अवनी दुआ ने मारी बाजी
विज्ञापन
पंचकूला। दूसरी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हरियाणा की अवनी दुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 लड़कियों के एकल वर्ग के अगले दौर में जगह बनाई। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल इंडोर हॉल में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अवनी ने महाराष्ट्र की केशिका पुरकर को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता में अवनी की जीत हरियाणा के लिए अहम रही।
अंडर-15 वर्ग के राउंड ऑफ 32 में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। लड़कों के एकल वर्ग में महाराष्ट्र के राघव महाजन ने आंध्र प्रदेश के नडेला वेदांश को 3-2 से हराया। शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद राघव ने लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल के सौस्वार्या बनर्जी ने दिल्ली के अर्नव जैन को 3-2 से मात दी।
लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र की मायरा सैंगलकर और तमिलनाडु की पूजा अंबाती ने भी पांच गेम तक चले मुकाबलों में 3-2 से जीत दर्ज की। दोनों वर्गों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।