{"_id":"6ac958e6c4fa05daa109793d","slug":"staging-of-the-episodes-depicting-ravana-receiving-a-boon-and-the-story-of-shravan-kumar-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142431-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रावण को वरदान मिलने और श्रवण कुमार के प्रसंग का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रावण को वरदान मिलने और श्रवण कुमार के प्रसंग का मंचन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब एवं माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 46वीं रामलीला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन रावण को वरदान मिलने, चंद्रहास तलवार और श्रवण कुमार के मार्मिक प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवादों से दर्शकों का मन मोह लिया।
रावण को वरदान मिलने के प्रसंग में रोबिन सक्सेना ने रावण, सक्षम ने कुंभकर्ण, राजीव बांगा ने विभीषण, गौतम शर्मा ने नारद और हरप्रीत ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई। चंद्रहास तलवार के प्रसंग में रोबिन ने रावण, चेतन ने मारीच, जतिन ने नंदी और प्रदीप कंसल ने भगवान शिव का किरदार निभाया। वहीं, श्रवण कुमार के प्रसंग में कुबेर आनंद ने श्रवण कुमार, शिखर सक्सेना ने शांतनु, राकेश ने ज्ञानवती, राजीव बांगा ने राजा दशरथ और दर्पण ने सुमंत की भूमिका निभाई। क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा, सहित अतिथियों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला के अन्य प्रसंग भी आकर्षक मंच सज्जा और आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से परिवार सहित रामलीला देखने पहुंचने की अपील की।