फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves stole money worth thousands by breaking the lock of the main gate of the house

Panchkula News: चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर हजारों का सामना चुराया

Fri, 26 Jul 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole money worth thousands by breaking the lock of the main gate of the house
बरवाला। डेराबस्सी मार्ग पर स्थित गोयल कॉलोनी के एक घर से बुधवार रात को मेन गेट का ताला तोड़कर रोजाना इस्तेमाल में आने वाला सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक परवीन और रायनरेश ने बताया कि वह परिवार समेत बुधवार रात को बाहर गया था। आज सुबह जब वह घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि घर की रसोई में रखे स्टील के सभी बर्तन, मिक्सी, कूलर की मोटर, रसोई और शौचालय में लगी सभी स्टील की टोंटियां चोरी हो गई थीं। रायनरेश ने बताया कि उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। उनके पड़ोसी कमलेश ने बताया कि उनका मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिए आया 60 किलो सरिया भी चोरी हो गया। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed