{"_id":"6a7641764c0993848b05068e","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-made-off-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-panchkula-news-c-87-1-pan1007-139710-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
रायपुररानी की वसंत विहार कॉलोनी में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। वसंत विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार के गांव जाने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
बस स्टैंड के नजदीक रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र ब्रह्मपाल राणा वीरवार सुबह परिवार के साथ गांव गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और उसमें रखे जेवर व नकदी गायब थे।
दिनेश कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद रायपुररानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।