फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thick branches cut in the name of pruning, traffic affected

Panchkula News: छंटाई के नाम पर काटी मोटी टहनियां, यातायात हुआ प्रभावित

Mon, 26 Jun 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thick branches cut in the name of pruning, traffic affected
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को शहर के सेक्टर-16/17 की डिवाइडिंग रोड पर पेड़ों की छंटाई के नाम पर मोटी टहनियों और तनों को काट दिया। अधिकारियों का दावा है कि जरूरत के अनुसार ही पेड़ों की छंटाई कराई गई है। उनके अनुसार जिन पेड़ों के पत्ते और छोटी-मोटी टहनियां सड़क पर ज्यादा झुक जाती हैं, उनको काट दिया जाता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लापरवाही यह बरती गई कि छोटी टहनियों की जगह काफी बड़ी और मोटी टहनियों को ही काट दिया गया। इससे पेड़ों का संतुलन बिगड़ेगा। इतनी मोटी टहनियां काटे जाने के कारण एक तरफ पेड़ का वजन ज्यादा हो जाता है, जिससे उसके गिरने का खतरा बढ़ जाता है। टहनियों को काटने के बाद कर्मचारियों ने उनको वहां से हटाना भी मुनासिब नहीं समझा। कुछ टहनियां तो सड़क में पड़ी हुई थी। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय तो हादसा होने का डर भी बना रहा।
विज्ञापन



शनिवार को पेड़ों की छंटाई कराई गई है। पेड़ों को उतना ही काटा गया है, जितना काटा जाना जरूरी था। टहनियों को सड़क पर छोड़े जाने की मुझे जानकारी नहीं है। उनको तुरंत वहां से हटवाया जाएगा। - भावेष वर्मा, जेई हार्टीकल्चर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed