{"_id":"6ab8348fd9b692b0840679d5","slug":"one-kilometer-long-traffic-jam-at-parwanoo-toll-tourists-in-distress-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141854-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: परवाणू टोल पर एक किलोमीटर लंबा जाम, पर्यटक बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: परवाणू टोल पर एक किलोमीटर लंबा जाम, पर्यटक बेहाल
विज्ञापन
कालका। शनिवार को वीकेंड और छुट्टी के चलते पिंजौर-कालका बाईपास से हिमाचल की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से परवाणू टोल प्लाजा के पास करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से टोल पर रफ्तार धीमी हो गई। टोल कटने में लग रहे समय के कारण वाहनों की कतार पीछे तक पहुंच गई।
जाम के कारण शिमला, सोलन और कसौली जाने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात दबाव बना रहा।
वीकेंड पर बढ़ता है वाहनों का दबाव
परवाणू हिमाचल का प्रवेश द्वार होने के कारण शनिवार और रविवार को यहां वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने टोल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और पर्याप्त लेन की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
दिल्ली से परिवार के साथ शिमला जा रहे गौरव गौतम ने बताया कि हिमाचल में प्रवेश करते ही टोल पर जाम में फंसना पड़ा। उन्होंने वीकेंड पर टोल संचालन तेज करने की मांग की।