{"_id":"68a8d7391f8ee7b7250c0328","slug":"there-is-no-vehicle-parking-facility-in-the-market-every-thursday-there-is-a-jam-in-the-market-on-bitna-road-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-126055-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंडी में नहीं वाहन पार्किंग की सुविधा, हर वीरवार बिटना रोड पर मंडी में लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंडी में नहीं वाहन पार्किंग की सुविधा, हर वीरवार बिटना रोड पर मंडी में लगता जाम
विज्ञापन
पिंजौर। बिटना रोड पर लगने वाली साप्ताहिक मंडी के समीप स्थित कॉलोनीवासियों के लिए समस्या बन गई है। मंडी में पर्याप्त पार्किंग न होने की वजह से वाहन पार्किंग सहित रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विक्की कश्यप सहित अन्य कॉलोनी वासियों ने बताया कि उनकी कॉलोनी बिटना रोड पर लगने वाली साप्ताहिक मंडी के समीप स्थिति है। रोड किनारे दोनों ओर सब्जी और फल विक्रेता अपनी रेहड़ी-फड़ियां लगा लेते हैं। जहां रोड किनारे जगह बचती है तो वहां दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन पार्क कर देते हैं। हर वीरवार को मंडी वाले दिन बिटना रोड पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है और कई बार तो वाहन चालकों की खरीदारों के साथ मारपीट तक की नौबत आ जाती है।
भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए
कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी कॉलोनी में आने वाले रास्ते में वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएं। इसके अलावा वीरवार को बिटना रोड से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां से मंडी अन्य जगह स्थानांतरित की जाए या वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।