फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The youth who cut the slip of Bhandara made the woman unconscious, stole the earrings

Panchkula News: भंडारे की पर्ची काटने वाले युवकों ने महिला को किया बेहोश, कान की बालियां चुराईं

Mon, 01 May 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The youth who cut the slip of Bhandara made the woman unconscious, stole the earrings
संवाद न्यूज एजेंसीरायपुररानी। ब्लॉक के गांव गनोली में एक गृहिणी को बेहोश कर उसके कान की बालियां चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भंडारे की पर्चियां काटने आए दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना में महिला ने बताया कि उसका पति दूध बेचने का काम करता है। वह रोजाना की तरह चंडीगढ़ दूध बेचने गया था। सुबह करीब 10 बजे दो युवक आए और कहने लगे कि पीर बाबा का भंडारा है। कुछ दान दे दो। कुछ दानराशि दिए जाने पर उन्होंने महिला से चाय पीने की इच्छा जाहिर की। चाय बनाकर युवकों को देने के बाद महिला घर के काम में लग गई। इसी दौरान एक युवक ने महिला के चेहरे पर पाउडर जैसी नशीली चीज फूंक दी।
विज्ञापन

इससे वह बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि बेहोशी की हालत से उनको चाची ने आकर उठाया। इसके बाद उन्होंने देखा कि कानों में बालियां नहीं हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed