फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The woman snatched twenty thousand cash bags and a hand bag full of jewelry

महिला से छीना बीस हजार कैश व गहनों से भरा हेंड बैग

Fri, 10 Jan 2020 08:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
The woman snatched twenty thousand cash bags and a hand bag full of jewelry
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल से चेकअप करवाकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार एक अज्ञात झपटमार हेंड बैग छीनकर ले गया। बैग में बीस हजार रुपये कैश, डायमंड के टॉप्स, कीमती मोबाइल फोन व दस्तावेज मौजूद थे। झपटमार वारदात को अंजाम देकर तेज रफ्तार बाइक से फरार होने में कामयाब रहा। झपटमार का निशाना डेराबस्सी निवासी महिला उमा नागपाल बनी। शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उमा नागपाल ने पुलिस को बताया कि वह उक्त सेक्टर के निजी अस्पताल से चेकअप करवाकर बेटी सहित पैदल ही मुख्य सड़क की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आया बाइक सवार युवक उनके हाथ से हेंड बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में बीस हजार रुपये कैश व डायमंड के टॉप्स, आई-फोन समेत अन्य दस्तावेज मौजूद थे। मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ झपटमारों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed