फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The team of Harshit and Talwinder stood first in the quiz competition.

Panchkula News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षित और तलविंदर की टीम रही प्रथम

Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
The team of Harshit and Talwinder stood first in the quiz competition.
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/ एड्स विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। विजेताओं में हर्षित और तलविंदर की टीम प्रथम रही। कोमल और यशिता की टीम द्वितीय रही। अंजलि और नेहा की टीम तृतीय रही। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनको शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने कहा कि देश एचआईवी/एड्स उन्मूलन की दिशा में लगातार कठिन प्रयास कर रहा है। एचआईवी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को संक्रमित कर देता है। लोगों को इसकी उत्पत्ति एवं प्रसार को रोकने के बारे में बताया जाए ताकि लोग इस महामारी के दुष्प्रभाव से बच सके। प्रस्तुत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को टीबी, रक्तदान और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर नीतू और उनके सदस्य प्रोफेसर स्वाति, डॉक्टर गीता, डॉक्टर नवनीत नैंसी और असिस्टेंट प्रोफेसर सविता के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed