फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The syllabus of ninth to twelfth will be reduced on the lines of CBSE

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सीबीएसई की तर्ज पर कम होगा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस

Thu, 09 Jul 2020 09:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
The syllabus of ninth to twelfth will be reduced on the lines of CBSE
शिक्षा मंत्री कंवर पाल - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार नौवीं से बारहवीं कक्षा तक का सिलेबस सीबीएसई की तर्ज पर कम करेगी। गुरुवार को यह निर्णय लिया गया। कोरोना के कारण सरकार सिलेबस कम करने जा रही है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव कम करने के लिए पाठ्यक्रम को वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कम कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना के कारण स्कूल भी बंद हैं। कक्षाओं में औपचारिक शिक्षण संभव नहीं हो पा रहा। हालांकि, सरकार ने प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन शिक्षा देने की व्यवस्था की हुई है। बावजूद इसके विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव कम करने के उद्देश्य से सीबीएसई बोर्ड की तरह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों में भी पाठ्यक्रम को कम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम को कम करने के लिए सरकार ने शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि एससीईआरटी गुरुग्राम के साथ समन्वय स्थापित कर एक कमेटी गठित कर एक सप्ताह के अंदर अपना प्रस्ताव पेश करें। कंवर पाल ने बताया कि अब तक 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक ऑनलाइन जितना पाठ्यक्रम पढ़ाया गया है, उसको कम किए जाने वाले पाठ्यक्रम में शामिल करने के भी निर्देश दिए हैं। इससे अब तक विद्यार्थियों का पढ़ा हुआ काम आ सकेगा। सरकार विद्यार्थियों पर ज्यादा शैक्षणिक भार न डालकर आवश्यक पढ़ाई को जारी रखना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed