फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The struggle against the Electricity and Seed Amendment Bills will be intensified.

Panchkula News: बिजली व बीज संशोधन बिल के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा तेज

Wed, 10 Dec 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The struggle against the Electricity and Seed Amendment Bills will be intensified.
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की मंगलवार को किसान भवन में हुई एक बैठक में बिजली व बीज संशोधन बिल के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का फैसला लिया है। इसके लिए एसकेएम ने 13 दिसंबर को मजदूर, कर्मचारियों समेत जत्थेबंदियों की बैठक बुलाई है। साथ ही मोर्चे ने एलान किया कि अगर संसद में बिजली संशोधन बिल पेश किया गया तो वह इसे काले दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह एसकेएम ने चेतावनी दी है कि गन्ना किसानों का बकाया शीघ्र जारी किया जाना चाहिए नहीं तो किसानों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मोर्चे ने कहा कि बिजली और बीज संशोधन बिल पर पंजाब सरकार का अभी तक कोई बयान नहीं है। सरकार इन बिलों पर जल्द अपनी स्थिति स्पष्ट करें। अगर बिजली बिल लागू होता है तो इससे बिजली आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन

प्री मीटर लोगों के घरों में लगाए जाएंगे और बिजली शुल्क कई गुना बढ़ा दिया जाएगा। किसानों के साथ ही आम लोगों पर भी इसका बोझ पड़ेगा। बैठक में बलदेव सिंह निहालगढ़, मुकेश चंद्र शर्मा, जोगिंदर सिंह उगराहां, बूटा सिंह, अंग्रेज सिंह और जंगवीर सिंह चौहान समेत अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed