{"_id":"649b487d12e301565204bd5a","slug":"the-smell-of-garbage-in-the-crematorium-the-people-who-reached-the-funeral-went-directly-to-the-nap-office-and-lodged-an-objection-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-1630-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट में कूड़े की दुर्गंध : अंतिम संस्कार को पहुंचे लोगों ने सीधे नप कार्यालय जाकर दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट में कूड़े की दुर्गंध : अंतिम संस्कार को पहुंचे लोगों ने सीधे नप कार्यालय जाकर दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सैनी मोहल्ले के समीप डाले जा रहे कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से श्मशान घाट पहुंचने वाले लोग परेशान हैं। मंगलवार को अंतिम संस्कार करने के बाद भारी संख्या में लोग सीधे नगर परिषद कार्यालय पिंजौर पहुंचे और आपत्ति दर्ज की। इस मौके पर ब्राह्मण सभा एचएमटी पिंजौर की कार्यकारिणी भी मौजूद रही। सभा प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी सावन राम के निधन पर भारी संख्या में लोग सैनी मोहल्ले में स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। वहां लोगों को कूड़े की दुर्गंध से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया की पिंजौर और आसपास की आबादी का यह श्मशान घाट है। यहां आने-जाने के लिए 8/10 फुट का रास्ता है।इससे श्मशान घाट पहुंचने में तो परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही कचरे के ढेर से आ रही बदबू से भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह स्थिति गंभीर हो जाती है।
नगर परिषद कार्यालय पिंजौर में एमई दर्शन लाल, जेई सुभाष से कचरे और श्मशान घाट में आ रही परेशानी पर चर्चा की। उनसे शहर के कूड़े का उचित स्थान पर निस्तारण करने की मांग की गई। प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान शमशेर शर्मा, पूर्व सरपंच संतराम, सुरेंद्र शर्मा, शेर सिंह चावला, सुशील शर्मा, बलदेव सिंह, रवि शर्मा, विजय अग्रवाल, विजय भनोट, भूपेंदर अश्वनी, कुमार तखु गिरी, कर्मपाल आदि मौजूद रहे।