फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The slip road is full of potholes, causing injuries to drivers

Panchkula News: स्लिप रोड पर गड्ढों की भरमार, वाहन चालक हो रहे चोटिल

Sat, 04 Oct 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The slip road is full of potholes, causing injuries to drivers
पंचकूला। सेक्टर-6 पार्क वाली स्लिप रोड पर जरा संभलकर चहिए। करीब तीन सौ मीटर की दूरी में 100 गड्ढे बने हुए हैं। यह स्लिप रोड सिविल अस्पताल से लेकर वैला बिस्टा चौक को जोड़ती है। इस पर बने गहरे गड्ढे हादसों को न्याेता दे रहे हैं। गड्ढों में गिरकर कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वाहन चालक दीनानाथ ने बताया कि बारिश के मौसम में दिक्कत औैर बढ़ जाती है क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। कई बार इन गड्ढों में दो पहिया वाहन फिसल जाते हैं जिससे वाहन सवार चोटिल हो जाते हैं। शहर की कई सड़के ऐसी हैं जिन पर टॉप गियर नहीं लगता है। वाहन चालकों ने परेशानी कहा कि यह सीधे तौर पर विभाग की लापरवाही है। इन गड्ढों को तत्काल प्रभाव से भरना चाहिए। यह सड़क बेशक स्लिप रोड है लेकिन सिविल अस्पताल से लेकर डीसी ऑफिस को जोड़ती है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले महिला स्कूटी चालक बच्चे को स्कूल से लेकर आ रही थी। ट्रैफिक लाइट होने की वजह से उसने स्लिप रोड का इस्तेमाल कर वैला बिस्टा चौक की तरफ जा रही थी। अचानक से गड्ढा आने पर महिला ने ब्रेक लगाया तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और दोनों गिर कर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






क्या कहते हैं वाहन चालक

जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत हो



शहर की कई ऐसी सड़के हैं जिन पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। दो पहिया वाहन चालकों को चोटिल होने का डर सताता रहता है। कई बार चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो भी जाते हैं। ऐसी जर्जर सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिए। - राजवीर यादव , वाहन चालक



सालभर भी नहीं टिकतीं सड़कें, जांच हो



पंचकूला की सड़कें सालभर में ही टूटने लगती हैं। विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए। गड्ढों की वजह से वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं। साथ ही वाहनों के खराब होने का डर लगा रहता है। - नंदलाल




कोट



यह स्लिप रोड सिविल अस्पताल को भी जोड़ता है। इस पर हमेशा ट्रैफिक रहता है। कई बार रेड लाइट पर इस स्लिप रोड से एंबुलेंस भी गुजरती हैं। विभाग की लापरवाही इतनी है कि इस पर नजर ही नहीं पड़ती है। इन गड्ढों में वाहन हिचकोले खाते रहते हैं। - दीनानाथ



कोट



अब तक बारिश का मौसम रहा है, इसके चलते काम नहीं हो पाया। अब जल्द ही सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। - पूर्णचंद, एसडीओ, पीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed