फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road was to be built in 6 months, incomplete even after 4 years, the Sports Minister reprimanded the officials

6 महीने में बननी थी सड़क, 4 साल बाद भी अधूरी, खेलमंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Wed, 30 Jun 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The road was to be built in 6 months, incomplete even after 4 years, the Sports Minister reprimanded the officials
मोरनी। सीएम अनाउसमेंट के जिस कार्य को 6 महीने में पूरा किया जाना था वह कार्य साढे़ चार साल बाद भी अधर में लटका है। टिक्करताल से वाया मीरपुर होते हुए रायपुररानी तक पहुंचने वाली सड़क के काम में कोताही का मामला खेलमंत्री व ग्रीवेंस पंचकूला के चेयरपर्सन संदीप सिंह तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार को संदीप सिंह ने वरिष्ठ भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और पंद्रह दिनों के भीतर रिपोर्ट सबमिट करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए बाकायदा एसडीएम पंचकूला की निगरानी में वन विभाग, रेवेन्यू और पीडब्लूडी विभाग की संयुक्त टीम भी बनाई गई है जोकि सड़क के काम को अटकाने में किन अधिकारियों ने देरी की इसकी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

वन विभाग के फील्ड अधिकारी बने रोड़ा
भाजपा नेता की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि वन विभाग के फील्ड व रेंज स्तर के अधिकारी कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं। इसका काम पिछले साढे़ चार सालों से अटका है। बमुश्किल लोकनिर्माण विभाग और रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की, लेकिन वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने उपस्थित होने के बाद भी साइन नहीं किए और रिपोर्ट को रद्द करवा दिया। इस कारण निशानदेही को दोबारा से किया जाएगा और इसमें सालों का समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने रखी थी सड़क की नींव
लगभग 3 करोड़ 67 लाख की लागत से बनने वाली टिक्करताल से मीरपुर सड़क के काम को 6 माह में पूरा किया जाना था। सड़क कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने 5 जनवरी 2017 को मोरनी के नीमवाला नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास के साथ किया गया था। सरकारी बाबुओं की मनमानी व सीएम अनाउंसमेंट के कार्य की अनदेखी के कारण काम 4 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।

सवाल : पैसा भी हुआ जारी.. क्यों नहीं मिला लाभ
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सड़क के निर्माण को लेकर जब पैसा समय पर जारी किया गया तो उसके बाद भी लोगों को समय पर उसका लाभ नहीं मिल सका। इससे सरकार की छवि खराब हुई और जनता में गलत संदेश गया है। उनका कहना है कि वह मामले में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे ताकि जनता के कामों को सरकारी अधिकारी समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबध हों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed