फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road from Bhareli to Bhagwanpur is in a dilapidated condition, commuters are troubled

Panchkula News: भरेली से भगवानपुर तक सड़क जर्जर हालत में, राहगीर परेशान

Wed, 11 Jun 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The road from Bhareli to Bhagwanpur is in a dilapidated condition, commuters are troubled
बरवाला। खंड के गांव भरेली से लेकर गांव भगवानपुर तक सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। ग्रामीण व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन संबंधित विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। गांव भरेली वासी पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, रणधीर सिंह, मनी सिंह, भगवानपुर वासी मास्टर चरण सिंह, पूर्व सरपंच रौणकी राम, गुरनाम सिंह आदि ने बताया कि गांव भरेली से गांव भगवानपुर तक करीब 2 किलोमीटर दूरी की सड़क हरियाणा मंडी बोर्ड के अंतर्गत आती है। जो करीब 15 साल पहले बनी थी उसके बाद से इसमें हर तीन चार साल बाद पैच वर्क लगाए जाते रहे हैं लेकिन पिछले 5 वर्ष से इसमें कोई पेचवर्क भी नहीं लगा है। इस वजह से यह सड़क पिछले तीन वर्ष से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है और जर्जर हालत में पड़ी है। इस सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाने के लिए पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने 2 वर्ष पहले नारियल फोड़कर शुभारंभ भी किया था परंतु अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। आए दिन टूटी सड़क में गिरकर टू व्हीलर चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



स्कूल में जाने वाले बच्चे भी परेशान
सड़क मार्ग पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेली में शिक्षा ग्रहण करने जाने वाले गांव भगवानपुर, नयागांव, भरैली के बच्चों को भी इस टूटे सड़क मार्ग से गुजर कर स्कूल में आना-जाना पड़ता है। समस्या को लेकर वे कॉफी परेशान है।
विज्ञापन




झूठे आश्वासन भी ग्रामीणों में रोष का कारण
ग्रामीणों ने बताया कि जब जब भी वे संबंधित मंडी बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों से सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग करते हैं तो उन्हें एक आश्वासन मिलता है कि सड़क मरम्मत का टेंडर हो चुका है जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी उनकी समस्या वैसी की वैसी है। इस वजह से भी लोगों में विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर काफी रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द ही काम शुरू होगा
विभाग की ओर से जिस ठेकेदार को सड़क की मरम्मत का ठेका दिया गया है उसकी लेट लतीफी के कारण सड़क निर्माण में देरी हुई है। जल्द ही टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाने का काम किया जाएगा- एसडीओ हेमंत शर्मा, मंडी बोर्ड पंचकूला



क्या कहना है ग्रामीणों का
सड़क मरम्मत के लिए टेंडर होने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो पा रहा है। - ग्रामीण वीरेंद्र सिंह वासी भगवानपुर।

टूटा सड़क मार्ग होने पर यहां पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतान पड़ रहा है। - ताराचंद वासी भगवानपुर

बरसात के मौसम से पहले सड़क मरम्मत का कार्य करवाकर समस्या का समय पर समाधान करें विभाग। - जितेंद्र सिंह वासी भरेली


संबंधित विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के कारण समय पर सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा।- चमेला राम वासी भरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed