{"_id":"6ab58ebd598dbe5af006ac77","slug":"punjab-womens-commission-seeks-report-on-bjp-leader-jyani-and-akali-leader-valtoha-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1132354-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब महिला आयोग ने भाजपा नेता ज्याणी और अकाली नेता वल्टोहा पर मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब महिला आयोग ने भाजपा नेता ज्याणी और अकाली नेता वल्टोहा पर मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य महिला आयोग ने 24 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में संज्ञान लिया। आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार ज्याणी और अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ कार्रवाई की है। इन नेताओं पर अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल के आरोप हैं।
आम आदमी पार्टी की नेता सुहानी डोडा ने भाजपा नेता ज्याणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ज्याणी ने अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक में एक राजनीतिक कार्यक्रम में डोडा के प्रति अपमानजनक शब्द कहे। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस पर संज्ञान लिया। आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फाजिल्का से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने एक एसपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने का आदेश दिया है। कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट 25 सितंबर तक आयोग को प्रस्तुत करनी होगी।
दुष्कर्म पीड़ित के प्रति अपमानजनक शब्द
पंजाब राज्य महिला आयोग ने अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के मामले का भी संज्ञान लिया। वल्टोहा पर दुष्कर्म पीड़ित महिला के प्रति अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप है। उन पर पीड़ित की पहचान सार्वजनिक करने का भी आरोप है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक और निदेशक, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब पुलिस को पत्र जारी किया है। इस मामले की कार्रवाई रिपोर्ट 26 सितंबर तक आयोग को भेजनी होगी।