फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SIR should be halted in Punjab until the elections: Warring

पंजाब में चुनाव तक एसआईआर रोका जाए : वड़िंग

Fri, 25 Sep 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
SIR should be halted in Punjab until the elections: Warring
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आगामी विधानसभा चुनाव पूरे होने तक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव 2024 की लोकसभा मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएं। कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए नाम न हटाए जाएं।
विज्ञापन

वड़िंग ने आरोप लगाया कि नए फॉर्म-6 की जटिल शर्तों के कारण हजारों युवा मतदाता नाम दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। विशेषकर माता-पिता या दादा-दादी के नाम का पुराना संदर्भ मांगना मुश्किल है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एसआईआर को लाखों मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश बताया। पंजाब की प्रारूप मतदाता सूची जारी होने से पहले बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने की आशंका है। इससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि यह प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरी पारदर्शिता से लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed