फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The procurement process will be extended by 15 days in the areas which were flooded.

Panchkula News: जिन इलाकों में बाढ़ आई थी, उनमें 15 दिन बढ़ाई जाएगी खरीद प्रक्रिया

Tue, 07 Nov 2023 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
The procurement process will be extended by 15 days in the areas which were flooded.
कैबिनेट मंत्री बैंस ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के समक्ष उठाया मामला
विज्ञापन

मंत्री कटारूचक्क ने दिया आश्वासन, सरकार 15 दिन में जारी करेगी नोटिफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के जिन इलाकों में बाढ़ आई थी, वहां अभी फसल पक रही है। ऐसे में इन इलाकों की मंडियों में खरीद प्रक्रिया 15 दिन और बढ़ाई जाएगी। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचन्द कटारूचक्क के साथ मुलाकात की।
उन्होंने रोपड़ जिले की विशेष कर विधानसभा हलका आनंदपुर साहिब में बीते महीने आई बेमौसम बाढ़ के कारण धान की फसल का मुद्दा उठाया। कटारूचक्क ने बैंस को आश्वासन दिया कि उक्त मंडियों को 15 दिन और खरीद प्रक्रिया जारी रखने के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। इससे पहले बैंस ने खाद्य मंत्री को बताया कि बाढ़ के कारण बहुत से किसानों की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। इस कारण किसानों द्वारा धान की फसल की दोबारा बिजाई की गई है, जिसको तैयार होने में अभी 10 दिन और लग जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसके बाद कटाई और छटाई के लिए भी 3-4 दिन लग जाएंगे इसलिए खरीद प्रक्रिया संबंधी तय समय-सीमा के अनुसार आखिरी तारीख में 15 दिन की वृद्धि करने की मांग की गई। जिन मंडियों को विशेष रूप से 15 दिन अतिरिक्त खरीद करने की मंजूरी मांगी गई है उनमें अगंमपुर, हाजीपुर, कीरतपुर साहिब, नंगल, घनौली, महैण, अजौली और भरतगढ़ की मंडियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed