फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The person who supplied weapons to gangster Jaggu Bhagwanpuria has been arrested

Panchkula News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 07:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 03 Aug 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
The person who supplied weapons to gangster Jaggu Bhagwanpuria has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर पंजाब में बड़ी गैंगवार की तैयारी में विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले नवदीप सिंह उर्फ नव पंडोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुई है।


एसएसपी (ग्रामीण) मनिंदर सिंह ने बताया कि नव पंडोरी से पूछताछ जारी है। उसने जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया को लेकर कई राज खोले हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नव पंडोरी जग्गू के लिए हथियार व अन्य सामग्री सप्लाई का काम कर रहा था। नव पंडोरी जग्गू के इशारे पर घातक हथियारों की दो खेप ठिकाने लगा चुका है जिसमें एक-टाइप की राइफल्स, दो हैंड ग्रेनेड, विदेशी पिस्तौल और पांच सौ से ज्यादा कारतूस शामिल हैं। उक्त हथियारों की खेप नव पंडोरी जग्गू के बदमाशों को दे चुका है जिनकी पुलिस को तलाश है। पंजाब में होने वाली बड़ी गैंगवार को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले ही पुलिस को अलर्ट कर चुकी हैं। जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके भतीजे की कुछ दिन पहले बटाला में गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को अंजाम विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर मन घनशामपुरिया के इशारे पर दिया गया था। इसके बाद जग्गू वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की फिराक में है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई के मार्फत लगातार घातक हथियारों की सप्लाई ले रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed