फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The miscreants set fire to two autos parked in front of the house

Panchkula News: बदमाशों ने घर के सामने खड़े दो ऑटो में लगाई आग

Fri, 04 Apr 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 04 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The miscreants set fire to two autos parked in front of the house
 इंदिरा कॉलोनी में घर बाहर जलाए गए आटो।
सेक्टर-16 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी में देर रात घर के सामने खड़े दो ऑटो रिक्शा में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सेक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी निवासी राहुल की शिकायत पर सेक्टर-16 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल ने बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 12 बजे घर के बाहर खड़े दोनों ऑटो में कुछ बदमाश आग लगाकर भाग गए। आग की लपटें देखकर वह बाहर आए और शोर मचाया। इसके बाद तुरंत डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग को काबू पाने में सहयोग दिया। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी की पहचान की जा रही है। इंदिरा कॉलोनी में उपद्रव फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
राहुल ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि ऑटो रिक्शा में आग लगाने वाले पांच आरोपी हैं। रात 12 बजे के बाद घर के बाहर तीन युवक मोटरसाइकिल से और दो युवक स्कूटी से आए। इसके बाद वह स्कूटी की डिग्गी से बोतल से कुछ निकाला और रिक्शा के ऊपर डालकर आग लगा भाग गए।
विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी में लगातार हो रही वारदात
इंदिरा कॉलोनी में पार्षद के पति डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि गत माह से लगातार इंदिरा कॉलोनी में नशे के सौदागरों का खौफ है। यह रात को घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में तोड़फोड़ कर भाग जाते हैं। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी का नाम देने के बावजूद पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed