{"_id":"67d8893affaf79e48e0a18b2","slug":"the-issue-of-water-crisis-of-morni-echoed-in-rajya-sabha-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-120540-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राज्यसभा में गूंजा मोरनी के जल संकट का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राज्यसभा में गूंजा मोरनी के जल संकट का मुद्दा
विज्ञापन
मोरनी। हरियाणा के मोरनी हिल्स और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट का मुद्दा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को संसद में उठाया।
उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भूजल की कमी और जल संसाधनों के सीमित होने पर चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मोरनी हिल्स और उसके आसपास के क्षेत्र भूजल स्तर में भारी गिरावट का सामना कर रहे हैं।
हरियाणा का यह क्षेत्र पहाड़ी और पथरीला है। इस कारण यहां की जल संचय की प्राकृतिक क्षमता सीमित है। ऐसे में जल संरक्षण और जल पुनर्भरण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
उन्होंने राष्ट्रीय जल मिशन और अमृत 2.0 योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा जल संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से कालका, अंबाला और पंचकूला में पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक जल आपूर्ति को सुधारने की दिशा में उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।