{"_id":"6afa181aacf3e0458007d42f","slug":"ancient-relics-have-once-again-been-unearthed-during-excavation-at-the-kali-mata-temple-a-massive-wheel-shaped-stone-slab-and-fragments-of-a-pillar-have-been-discovered-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143701-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: काली माता मंदिर की खुदाई में फिर मिले प्राचीन अवशेष, विशाल चक्रनुमा शिला और स्तंभ के हिस्से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: काली माता मंदिर की खुदाई में फिर मिले प्राचीन अवशेष, विशाल चक्रनुमा शिला और स्तंभ के हिस्से निकले
विज्ञापन
पहले मिली शिव प्रतिमा और चक्रनुमा शिलाओं के बाद अब नए अवशेष मिलने से 11वीं सदी के विशाल मंदिर के प्रमाण मिलने की संभावना बढ़ी
फोटो संख्या: 15पीएएनकेएलकेपी02
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर में भवन के नव निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक बार फिर इतिहास के पन्ने खुलते नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में दोबारा शुरू हुई खुदाई में इस बार एक विशाल चक्रनुमा शिला और प्राचीन स्तंभ के कुछ हिस्से मिले हैं। नए अवशेषों के सामने आने से मंदिर के प्राचीन स्थापत्य और इसके ऐतिहासिक महत्व को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर खुदाई के दौरान इसी तरह की चक्रनुमा शिलाएं मिलने के साथ भगवान शिव की प्राचीन प्रतिमा मिली थी। लगातार मिल रहे इन अवशेषों से संकेत मिल रहे हैं कि वर्तमान मंदिर परिसर के नीचे प्राचीन मंदिर के स्थापत्य के महत्वपूर्ण प्रमाण दबे हो सकते हैं।
नए अवशेष मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। लोगों ने विशाल चक्रनुमा शिला और स्तंभ के निकले हिस्सों को उत्सुकता से देखा। अब इन नए अवशेषों की ऐतिहासिक पहचान और काल निर्धारण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
11वीं सदी के विशाल मंदिर की जताई गई थी संभावना
गौरतलब है कि पिछली खुदाई में मिले अवशेषों की जांच के लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उपनिदेशक डॉ. परमार ने स्थल का दौरा किया था। उन्होंने शिलाओं को 11वीं सदी का बताते हुए इनके प्रतिहार शैली में निर्मित होने की संभावना जताई थी। उनके अनुसार ये अवशेष प्राचीन भारतीय मूर्तिकला और स्थापत्य कला के महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। इनसे संकेत मिलता है कि इस स्थान पर 11वीं सदी में एक विशाल मंदिर रहा होगा। उन्होंने आगे खुदाई में और महत्वपूर्ण अवशेष मिलने की संभावना भी जताई थी। अब नए अवशेषों की खोज ने इस संभावना को फिर चर्चा में ला दिया है।