{"_id":"67c609862e9aee2b490234d2","slug":"the-hsvp-personnel-who-went-to-rescue-the-encroachment-was-declared-a-thief-and-taken-to-baltana-police-station-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15587-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कब्जा छुड़ाने गए एचएसवीपी के कर्मी को चोर बता पहुंचा दिया बलटाना पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कब्जा छुड़ाने गए एचएसवीपी के कर्मी को चोर बता पहुंचा दिया बलटाना पुलिस चौकी
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 19 बॉर्डर एरिया पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस एचएसवीपी के कर्मचारियों और अधिकारि
कब्जाधारी ने लगाया होटल में चोरी करने का आरोप, अधिकारियों ने सेक्टर-20 पुलिस को दी शिकायत
सूचना पर पहुंचे सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने बलटाना पुलिस चौकी पहुंचकर कर्मचारी को छुड़ाया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-19 बॉर्डर एरिया में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (एचएसवीपी) की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारी को कार्रवाई के दौरान एक कब्जाधारी ने बंधक बना लिया। कर्मचारी पर होटल में चोरी का आरोप लगा उसे जबरन उठाकर बलटाना पुलिस चौकी पहुंचा दिया। वहां दो घंटे तक कर्मचारी को चौकी में बिठाए रखा। इसकी जानकारी जब अन्य कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सेक्टर-19 की पुलिस और सेक्टर-20 थाना प्रभारी मौके पर आए। जानकारी लेने के बाद वह बलटाना चौकी पहुंचे और एचएसवीपी के कर्मचारी को छुड़ाया। इस मामले में एचएसवीपी के एसडीओ ने कब्जाधारी के खिलाफ शिकायत दी है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एचएसवीपी के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-19 बार्डर एरिया में जमीन के एक टुकड़े पर एक दबंग ने कब्जा जमाया हुआ था। दोपहर में हुई कार्रवाई के बाद करीब दो बजे रिंकू नाम का कर्मचारी जमीन की निगरानी में तैनात था। रिंकू को देख कब्जाधारी विजय दत्ता उसे होटल में चोरी का आरोप लगा गाड़ी में जबरन उठाकर बलटाना पुलिस चौकी ले आया। इसके बाद पंचकूला इलाके में बलटाना पुलिस चौकी में कर्मचारी को बंधक बनाने की सूचना फैल गई। जानकारी मिलने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी एसडीओ बलराज सहित बीस से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना के बाद सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुखबीर सिंह और सेक्टर-19 चौकी की टीम आई। मामले की जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी सुखबीर सिंह बलटाना चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने कर्मचारी को उठाने का कारण पूछा। इस पर वहां की पुलिस संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद एचएसवीपी के कर्मचारी रिंकू को पुलिस टीम छुड़ाकर वापस लेकर आई। कर्मचारी को जबरन उठाने और बंधक बनाने पर एचएसवीपी के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
कोट-- -
बलटाना निवासी विजय दत्ता नामक दबंग एचएसवीपी की जमीन पर कब्जा जमाए था। कार्रवाई करने पर उसने हमारे कर्मचारी को जबरन उठाकर पुलिस चौकी में बंधक बनाने का प्रयास किया है। उसने एचएसवीपी की कई जगह जमीनों पर भी कब्जा किया हुआ है। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस से गुजारिश है कि जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
बलराज, एसडीओ, एचएसवीपी
कोट-- -
एचएसवीपी की ओर से आई शिकायत ले ली गई है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विजय दत्ता पर अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर -20 पंचकूला

कोट