फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The henchman who transported liquor to Delhi by walking in front of the truck arrested

Panchkula News: ट्रक के आगे-आगे चलकर शराब दिल्ली पहुंचाने वाला गुर्गा गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The henchman who transported liquor to Delhi by walking in front of the truck arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शराब से लदे ट्रक के आगे-आगे चलने वाले अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के एक गुर्गे को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप सोनीपत निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी आगे-आगे चलकर ट्रक चालक को पुलिस की जानकारी देता था। इस तरह चंडीगढ़ से शराब का ट्रक सोनीपत होते हुए दिल्ली पहुंचाता था। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से उसके गिरोह के बारे में पता करेगी। जांच अधिकारी रवि कुमार का कहना है कि जल्द ही पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। आरोपी पर सोनीपत में पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से कार भी बरामद की है।
20 से 20 हजार रुपये लेता था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से सोनीपत होकर दिल्ली तक शराब के ट्रक को एस्कॉर्ट करके ले जाता था। ट्रक से कुछ दूूरी पर वह कार से आगे चलता था। पुलिस के नाकों की सारी जानकारी ट्रक चालक को देता था। उसके बाद रूट पर ट्रक को निकाला जाता था। इसके लिए उसे 20 से 25 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

537 पेटी शराब सहित पकड़ा था ट्रक

13 दिसंबर 2022 को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने बरवाला के अलीपुर के समीप हाईवे पर नाकेबंदी कर शराब से भरे ट्रक को पकड़ा था। ट्रक को चेक करने पर उसमें से 537 पेटी शराब बरामद हुई थी। सोनीपत निवासी ट्रक ड्राइवर नरेंद्र से जब परमिट मांगा गया तो उसने फार्मा कंपनी की जाली पर्ची पुलिस को दिखार्ई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed