फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The guarantee of giving Rs 1100 to women will be approved in the budget of 2026.

Panchkula News: महिलाओं को 1100 रुपये देने की गारंटी को 2026 के बजट में देंगे मंजूरी

Sun, 21 Sep 2025 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
The guarantee of giving Rs 1100 to women will be approved in the budget of 2026.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये देने की गारंटी को पूरा करने का एलान किया है। मान ने कहा कि मार्च 2026 के बजट में इसे मंजूरी दी जाएगी जिसके बाद महिलाओं को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव भी हैं जिससे पहले सरकार ने यह गारंटी पूरी करने का फैसला लिया है। मान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कई गारंटियों को पूरा कर चुकी है। इसमें वे सुविधाएं भी शामिल हैं जिनकी उन्होंने घोषणा नहीं की थी। आप सरकार ने सूबे में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर किया है। साथ ही हर माह 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त दी जा रही है। कई टोल प्लाजा भी फ्री करवाएंगे और अब सिर्फ महिलाओं को 1100 रुपये महीना देने की गारंटी बाकी रह गई है।
विज्ञापन

एक करोड़ महिलाएं होंगी लाभांवित
प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब एक करोड़ महिलाएं हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 में सत्ता में आने से पहले महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। हालांकि जब लोगों ने योजना को लागू करने में देरी के बारे में सवाल उठाए तो सीएम मान ने मई 2024 में घोषणा की कि राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। हरियाणा सरकार ने भी लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर दिया है जिसके तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed