फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The governor again wrote a letter to Mann - waiting for the reply of the letters for six months

Punjab News: राज्यपाल ने CM मान को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- छह माह से कर रहे पत्रों के जवाब का इंतजार

Wed, 02 Aug 2023 08:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2023 08:57 AM IST
सार

राज्यपाल ने संविधान सभा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के एक भाषण को अपने इस पत्र में उद्धृत करते हुए मुख्यमंत्री से कहा- ‘आपको डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के भाषण की याद दिलाने के बाद, ... मुझे उम्मीद है कि आप और आपके कार्यालय को भेजे मेरे सभी पत्रों का आप उत्तर भेजेंगे।

विज्ञापन
The governor again wrote a letter to Mann - waiting for the reply of the letters for six months
सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बीच मंगलवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को एक और पत्र लिखकर अपने भेजे पत्रों का जवाब देने को कहा है। हालांकि राज्यपाल ने अपने इस पत्र में भी मुख्यमंत्री के उनके प्रति व्यवहार और उनके पत्रों के प्रति उदासीनता पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने लिखा कि ‘मैं राज्यपाल कार्यालय से जारी पत्रों के प्रति आपकी उदासीनता और उन पत्रों का आधिकारिक तौर पर जवाब देने में आपकी लगातार विफलता पर दुख व्यक्त करता हूं। मैं आपको यह याद दिलाने के लिए बाध्य महसूस कर रहा हूं कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर का राज्यपाल कार्यालय के कामकाज के बारे में क्या कहना है। यह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की उस तस्वीर का संदर्भ है, जो आपने अपने कार्यालय में लगाई हुई है, जिससे पंजाब के लोगों को यह आभास होता रहे कि आप उनके सिद्धांतों का अक्षरश: पालन करते हैं लेकिन मुझे आश्चर्य है कि क्या इसका कोई तथ्यात्मक आधार है।’
विज्ञापन


राज्यपाल ने आगे लिखा कि ‘मेरे ध्यान में लाया गया है कि एक नई योजना के जरिये, उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर आटा वितरित किया जाएगा और अन्य तौर-तरीकों को भी अंतिम रूप दिया गया है। मैं आपके संज्ञान में लाना चाहूंगा कि मेरे निर्देश पर राजभवन के प्रमुख सचिव ने इस मुद्दे पर मुख्य सचिव को पत्र दिनांक 24 सितंबर 2022 को लिखा था, जिसका जवाब अब तक नहीं मिला है।’ राज्यपाल ने इस पत्र के साथ मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र की कॉपी भी संलग्न की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने संविधान सभा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के एक भाषण को अपने इस पत्र में उद्धृत करते हुए मुख्यमंत्री से कहा- ‘आपको डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के भाषण की याद दिलाने के बाद, ... मुझे उम्मीद है कि आप और आपके कार्यालय को भेजे मेरे सभी पत्रों का आप उत्तर भेजेंगे। मैं आपको एक बार फिर याद दिलाना चाहता हूं कि संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत जानकारी मांगने के लगभग छह महीने बीत जाने के बाद भी आपकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसलिए यह पत्र भेजा है...।’

आपने मुझे ‘वेहला’ कहाः राज्यपाल

मुख्यमंत्री के अपने प्रति व्यवहार पर तीखा कटाक्ष करते हुए राज्यपाल ने पत्र में यह भी लिखा- ‘मेरे संज्ञान में यह लाया गया है कि विधानसभा के पवित्र मंच पर अपना भाषण देते समय आपने मुझे ‘वेहला’ (निठल्ला) कहा था। हालांकि, आपके द्वारा कोई भी गाली या अपमानजनक शब्द मुझे राज्यपाल के रूप में मेरे सांविधानिक कर्तव्य का निर्वहन करने से नहीं रोक सकते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed