फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The girl committed suicide after being harassed by her neighbour, to save herself the neighbor fabricated a false story

Panchkula News: पड़ोसी से परेशान होकर युवती ने की थी आत्महत्या, स्वयं को बचाने के लिए पड़ोसी ने गढ़ी झूठी कहानी

Fri, 12 Apr 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide after being harassed by her neighbour, to save herself the neighbor fabricated a false story
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-20 में बुधवार देर शाम पेड़ से लटकी मिली युवती का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका के पड़ोसी ने ही स्वयं को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। उसने चार लड़कों पर गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। सेक्टर-20 थाना एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर धारा 306 के तहत आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका सेक्टर-20 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वीरवार को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों की टीम के उसका पोस्टमार्टम किया। मृतका के शरीर के कुछ सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि उसकी मौत के कारण का पता चल सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतका के भाई का कहना है कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। इसलिए उसकी बहन ने आत्महत्या की है। इससे पहले बुधवार शाम को हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। मौके पर डीसीपी, स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें पहुंची थी। रात पर चली पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ
बुधवार शाम करीब 7 बजे सेक्टर-20 में आम के बाग में पेड़ से लटका युवती का शव मिला था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस को मौके से मृतका का मोबाइल फोन मिला। मृतका के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गई। इसमें मृतका और आरोपी की कई बार बात हुई थी। बुधवार के दिन भी मृतका और आरोपी की बात हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि वह बहन और माता के साथ करीब छह माह पहले यूपी से पंचकूला आया था। उसकी बहन सेक्टर-20 में बतौर माली का काम करती थी। आरोपी का उसके घर आना जाना था। इस कारण शिकायतकर्ता की उसके साथ दोस्ती थी। शिकायतकर्ता एंबुलेंस चलाता है। आरोपी सेक्टर-20 में सिक्योरिटी गार्ड है। वह शादीशुदा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ऑटो से बुधवार शाम को सेक्टर-20 पहुंचे
पुलिस सूत्रों की मानें तो बुधवार की दोपहर 2 बजे दोनों जीरकपुर गए थे। वहां काफी समय रहे। शाम करीब साढ़े छह दोनों जीरकपुर से सेक्टर-20 सोसाइटी के समीप ऑटो से पहुंचे। उसी दौरान वहां पर पहले से ही आरोपी की पत्नी खड़ी थी। उसने जैसे ही ऑटो से दोनों को एक साथ उतरते देखा तो युवती और आरोपी की पत्नी के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी अपने घर चले गए।


घर पर पता लगने के डर से की आत्महत्या
इसके बाद मृतका डर गई कि यह सब उसके परिजनों को पता लग जाएगा। वह अपने घर जाने के बजाय सेक्टर-20 आम के बाग में पहुंची। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद शाम करीब 7.15 बजे भाई को फोन कर उसने कहा कि वह आत्महत्या कर रही है। इस बारे में आरोपी को सब कुछ पता है। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया और अपनी ही चुन्नी से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को दवाई भी मिली है।
आरोपी ने गढ़ी कहानी

फोन सुनते ही शिकायतकर्ता के होश उड़ गए। मृतका का भाई तुरंत आरोपी के कमरे पर पहुंचा और पूछा कि उसकी बहन आत्महत्या क्यों कर रही है। इस पर आरोपी ने तुरंत उसे अपने साथ आम के बाग में चलने को कहा। मृतका की मां, भाई, आरोपी और आरोपी की पत्नी एक साथ एंबुलेंस में आम के बाग में पहुंचे। आरोपी आत्महत्या की जगह की तरफ भागा जबकि उसके भाई को दूसरी तरफ ढूंढने को कहा। इसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचा। कुछ की दूरी पर चार लड़के बैठे थे।

एंबुलेंस की लाइट को देखकर उन्हें लगा कि पुलिस आ गई है। वे मौके से भाग गए। आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर शव को चुन्नी के फंदे से नीचे उतारा और झूठी कहानी गढ़कर उसके भाई को मौके पर बुलाया। मौके पर मृतका के भाई को बुलाकर कहा कि उसकी बहन के साथ चार लड़के गलत काम कर भाग गए हैं। उस समय शिकायतकर्ता ने आरोपी पर विश्वास कर लिया और पुलिस के सब कुछ बताया। पुलिस ने रात को ही उन लड़कों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed