फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The gates of the police stations will not be closed, ensure the deployment of soldiers

अमर उजाला इंपैक्ट: पुलिस कमिश्नर ने औचक निरीक्षण कर थाने को साफ रखने के निर्देश दिए

Sun, 08 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The gates of the police stations will not be closed, ensure the deployment of soldiers
पंचकूला। शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी सतर्क है इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने रात में थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि किसी भी थाने का गेट रात में बंद नहीं होगा और जवानों की तैनाती सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला की टीम ने एक दिन पहले ही रियलिटी चेक किया था और डीजीपी का शहर, रात 12 बजे के बाद बंद हो जाते हैं थानों के गेट शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए सीपी ने थानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीपी डॉ. हनीफ कुरैशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में खड़े वाहनों को जल्द डिस्पोजल करें। सेक्टर-14 थाने का निरीक्षण करते हुए कहा कि रिकॉर्ड को सही तरीके से रखें और सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर को समयनुसार अपडेट करें। सेक्टर-14, 20 सहित अन्य थानों के मुंशी रूम, बंदी गृह, जांच अधिकारी के रूम को चेक किया। वहां सफाई और रिकॉर्ड सही तरीके से रखा नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताई और आदेश दिए कि पुराने रिकॉर्ड को अच्छी तरीके से रखें। क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सेक्टर-14 और 20 थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान एसीपी क्राइम अमन कुमार और एसीपी राजकुमार कौशिक को भी थाना संबंधित अपडेट व साफ सफाई तथा खड़े वाहनों के डिस्पोल के निर्देश दिए। सीपी डॉ. हनीफ कुरैशी ने बताया कि पुलिस को अलर्ट किया गया है। जो भी खामियां हैं उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed