फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The freezer at Sector-6 Civil Hospital's post-mortem house is out of order, leaving family and attendants worried.

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में फ्रीजर खराब, परिजन और तीमारदार परेशान

Thu, 05 Mar 2026 11:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The freezer at Sector-6 Civil Hospital's post-mortem house is out of order, leaving family and attendants worried.
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में चार फ्रीजर खराब होने से तीमारदारों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के मौसम में फ्रीजर ठीक न होने के कारण शवों को बाहर रखना पड़ रहा है। अस्पताल के पास आठ फ्रीजर हैं, जिनमें से चार काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन

फ्रीजर की रिपेयर कंपनी को बकाया पचास हजार रुपये का भुगतान न होने की वजह से मरम्मत अटकी हुई है। अस्पताल में रोजाना करीब दस शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं। बिना पहचान वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं होता। पोस्टमार्टम हाउस में शव तीन दिन रखे जाते हैं, उसके बाद उनका संस्कार किया जाता है। फ्रीजर की कमी के कारण कई बार दो शव एक साथ रखे जाते हैं या बाहर रखा जाता है, जिससे तीमारदारों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

परिजन या तीमारदार मजबूरी में बाहर से फ्रीजर लाकर शव रखते हैं, जिससे उन्हें लगभग दस हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। यह समस्या गर्मी बढ़ने के साथ और गंभीर हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने समस्या के निदान के लिए अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है। तीमारदारों का कहना है कि फ्रीजर की व्यवस्था जल्द सुधारें ताकि शव सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से रखे जा सकें और परिजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के फ्रीजर को एक सप्ताह के अंदर ठीक करवा दिए जाएंगे। इसके लिए कंपनी की पेमेंंट जल्द की जाएगी। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed