{"_id":"6a91e41c560a76c1ed05d72c","slug":"the-footpath-outside-the-school-is-occupied-and-debris-makes-it-difficult-for-children-to-walk-panchkula-news-c-87-1-pk11015-140573-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूल के बाहर फुटपाथ पर कब्जा, मलबे से बच्चों की राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूल के बाहर फुटपाथ पर कब्जा, मलबे से बच्चों की राह मुश्किल
विज्ञापन
गाड़ियों की पार्किंग और निर्माण सामग्री से संकरा हुआ रास्ता
अभिभावकों ने प्रिंसिपल को दी शिकायत; निगम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के बाहर फुटपाथ पर गाड़ियों की पार्किंग, निर्माण सामग्री और मलबा पड़ा होने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। स्कूल गेट के बाहर दिनभर मलबा और घास-फूस पड़े रहने से साइकिल और ऑटो से आने वाले बच्चों को हादसे का डर रहता है। वहीं, सुबह स्कूल लगने और दोपहर छुट्टी के समय सैकड़ों बच्चों की आवाजाही के दौरान रास्ता संकरा होने से जाम लग जाता है। रोजाना की परेशानी से तंग अभिभावकों रमेश कुमार, दिनेश, सविता और अन्य ने प्रिंसिपल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल के नजदीक बने मकानों के मालिकों ने दीवार के बाहर निजी पार्किंग बना ली है। दीवार के साथ सीमेंट, रेत, ईंटें और निर्माण सामग्री का मलबा भी पड़ा रहता है। छुट्टी के समय सड़क पर खड़े वाहनों और मलबे के कारण बच्चों को निकलने में परेशानी होती है। भीड़ के बीच कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है और शिक्षकों को बीच-बचाव करना पड़ता है।
बच्चों के लिए बनाया फुटपाथ भी हुआ बंद
स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षित एंट्री के लिए दीवार के बाहर करीब पांच फुट चौड़ा फुटपाथ बनाया था। इसका उद्देश्य था कि ऑटो से उतरने के बाद बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल में दाखिल हो सकें। अभिभावकों का कहना है कि फुटपाथ पर दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा पेड़ों की कटिंग, घास-फूस और कचरा भी वहीं डाल दिया जाता है। इससे बच्चों के लिए बनाया गया रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
फरवरी में भी पुलिस को लिखा था पत्र
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, स्कूल के बाहर अतिक्रमण और फुटपाथ अवरुद्ध होने की समस्या नई नहीं है। इसी साल फरवरी में भी पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। इसके बाद अतिक्रमण फिर बढ़ गया। अब अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन नगर निगम और शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहा है।
अभिभावकों की प्रमुख शिकायतें
स्कूल गेट के बाहर निर्माण सामग्री और मलबा पड़ा रहने से बच्चों को हादसे का खतरा।
दीवार के बाहर खड़े वाहनों और निजी पार्किंग से सड़क संकरी होने पर जाम।
बच्चों के सुरक्षित प्रवेश के लिए बनाया गया पांच फुट चौड़ा फुटपाथ वाहनों और कचरे से बंद।
फरवरी में पुलिस को शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
कोट
फुटपाथ बच्चों के सुरक्षित प्रवेश के लिए बनाया गया है। वहां मलबा और गाड़ियां खड़ी होने से परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने शिकायत दी है। नगर निगम को जल्द रिपोर्ट भेजेंगे।
जगीर सिंह, प्रिंसिपल, सेक्टर-6 गवर्नमेंट स्कूल
विज्ञापन
अभिभावकों ने प्रिंसिपल को दी शिकायत