फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The father whose name he had written on his chest stabbed him and injured him.

Panchkula News: जिस पिता का नाम लिखवा रखा था छाती पर, उसी ने चाकू मार किया घायल

Mon, 13 Oct 2025 09:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Oct 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
The father whose name he had written on his chest stabbed him and injured him.
फोटो कैप्शन : फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में घायल रमनदीप की मरहम पट्टी करते अस्पताल के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा के गांव खलवाड़ा में एक पिता ने अपने ही पुत्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे रमनदीप सिंह पुत्र भूपिन्द्र पाल निवासी गांव खलवाड़ा थाना सदर फगवाड़ा ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व कतर से लौटा था।
तब से वह अपने पिता से उन पांच लाख रुपये का हिसाब मांग रहा था जो उसने कतर से भेजे थे लेकिन उसके पिता हर बार बहाना बना देते थे। उसने आरोप लगाया कि रविवार को भी इसी बात पर बहस हो रही थी तो गुस्से में उसके पिता ने उस पर दुकान में रखे चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रमनदीप ने बताया कि उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई तथा मोटरसाइकिल खुद ही चलाकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डाॅक्टरों ने टांके लगा कर उसका इलाज किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ रमनदीप के पिता भूपिन्द्र ने बताया कि रमनदीप के सारे आरोप झूठे हैं और उसने कतर में केवल दो महीने काम किया था और काम छोड़ कर वापस आ गया था। उसने उन्हें कोई रुपये नहीं भेजे बल्कि बेटे को विदेश भेजने तथा वहां पर लाइसेंस बनाने के लिए उसने ही रुपये खर्च किए थे। भूपिन्द्र ने आरोप लगाया कि अब दोबारा विदेश जाने के लिए रमनदीप दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसी विवाद में रमनदीप ने भूपिन्द्र की फास्ट फूड की दुकान में रखा मीट काटने वाला चाकू उठा लिया और उन्हें मारने लगा। अपने बचाव में जब उनके बीच हाथापाई हुई तो चाकू रमनदीप को लग गया। भूपिन्द्र ने आरोप लगाया कि रमनदीप ने इस दौरान उनकी दुकान व घर में काफी तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने अपनी छाती पर लिखवा रखा था अपने माता-पिता का नाम : रमनदीप अपने माता-पिता से इतना प्यार करता था कि उसने दोनों के नाम अपनी छाती पर गुदवा रखे थे लेकिन समय का चक्र ऐसा घूमा कि आज उसी के पिता ने बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया।

फोटो कैप्शन : फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में घायल रमनदीप की मरहम पट्टी करते अस्पताल के कर्मचारी

फोटो कैप्शन : फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में घायल रमनदीप की मरहम पट्टी करते अस्पताल के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed