फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The family members demonstrated the dead body found in Sukhna lake

सुखना लेक में मिला शव, परिजन भड़के- छह फुट का युवक कैसे डूब सकता, हादसा नहीं हत्या है

Mon, 06 Jan 2020 03:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
The family members demonstrated the dead body found in Sukhna lake
मृतक के परिजन विरोध प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
गत 3 अगस्त 2019 को सुखना लेक पर पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए राम दरबार निवासी अज्जू की पैर फिसल कर गिरने से हुई मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अज्जू की मौत पैर फिसलने से नहीं बल्कि उसकी हत्या की साजिश रची गई है। इस लेकर मृतक के परिजनों ने रविवार को रामदरबार से हल्लोमाजरा चौक तक रोष प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग की है। मामले को बढ़ता देखकर सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक अजय कुमार उर्फ अज्जू के भाई अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि उनके भाई की लंबाई करीब 6 फुट थी, लेकिन सुखना लेक पर लगे पुराने पीपल के पेड़ के पास जहां अजय की लाश मिली, वहां पर गहराई महज तीन से चार फुट है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर अजय की इतनी कम गहराई वाले पानी में डूबने से कैसे मौत हो सकती है। आरोप है कि दोस्त अजय के गिरने पर उसे बचाने की बजाय पुलिस को घटना के बारे में बताने क्यों पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवार उच्चाधिकारियों तक लगा चुका है गुहार
परिवार का कहना है कि उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी अर्जी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके विरोध में रविवार को परिजनों ने रामदरबार में स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन निकालते हुए आईजीपी से मामले में दखल देकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान अलग-अलग
मृतक के भाई ने बताया कि अजय अपने 5 दोस्तों के साथ सुखना लेक पर जन्मदिन मनाने के लिए गया था। उसके दोस्तों ने भी पुलिस को यही बयान दिया है। पार्टी के दौरान सीढ़ियों के पास मोबाइल फोन पर बात कर रहे अजय का पैर फिसला और वह लेक में गिर गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई, लेकिन जब उसके साथ आए दोस्तों में दो लड़कियों और लड़कों के एक-एक कर बयान दर्ज कराए जाने लगे तो सामने आया कि किसी को यह तक नहीं पता कि जन्मदिन किसका है। अलग-अलग बयानों से परिजनों को आशंका है कि अज्जू की मौत हादसे में नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed