{"_id":"61ae64ccee6f4a17567c4e78","slug":"the-examination-of-village-secretary-revenue-and-canal-patwari-will-be-held-on-january-7-8-and-9-2022-panchkula-news-pkl4352449179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : 7, 8 और 9 जनवरी 2022 को होगी ग्राम सचिव, राजस्व और कैनाल पटवारी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : 7, 8 और 9 जनवरी 2022 को होगी ग्राम सचिव, राजस्व और कैनाल पटवारी की परीक्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक बार फिर ग्राम सचिव, राजस्व पटवारी और कैनाल पटवारी की परीक्षा का शेड्यूल बदला गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अब परीक्षा के लिए 7, 8 और 9 जनवरी 2022 की तिथि तय की हैं। परीक्षा पहले की तरह ही दो शिफ्टों सुबह और शाम में होगी। इससे पहले यह परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को निर्धारित की गई थी। गौरतलब है कि 9 और 10 जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा हुई थी। उस समय इसका पेपर लीक हो गया था।
इस मामले में पानीपत पुलिस ने पानीपत के पैराडाइज स्कूल के मालिक जगदीप की पत्नी और दो महिला परीक्षार्थियों को, टीचर जगपाल समेत 18 की गिरफ्तार किया था। इस आधार पर आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। बाद में आयोग ने ग्राम सचिव, कैनाल और राजस्व पटवारी के लिए संयुक्त परीक्षा तय की थी। ग्राम सचिव के 697, कैनाल पटवारी के 1100 और राजस्व पटवारी के 588 पद हैं। कुल 2385 पदों के लिए 10 लाख 30 हजार युवाओं ने आवेदन कर रखा है। पिछले 11 माह से युवाओं को परीक्षा का इंतजार है।
आईटीआई इंस्ट्रक्टर 25 और 27 दिसंबर को परीक्षा होगी : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आईटीआई इंस्ट्रक्टर की परीक्षा का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 और 27 दिसंबर को होगी। परीक्षा में कुल 90 अंकों की परीक्षा होगी। परीक्षा दो शिप्टों सुबह और शाम को होगी।