फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The contract of Sector 20 Kundi was sold for Rs 15.62 crore

Panchkula News: सेक्टर 20 कुंडी का ठेका 15.62 करोड़ में बिका

Fri, 30 May 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The contract of Sector 20 Kundi was sold for Rs 15.62 crore
वर्ष 2025-26 के लिए 39 में से 19 जोन के ठेकों की हुई नीलामी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नई आबकारी नीति के तहत वर्ष 2025-26 के लिए वीरवार को 39 में से 19 जोन के ठेकों की नीलामी की गई। इस नीलामी के पहले राउंड में सेक्टर-20 कुंडी का ठेका सबसे महंगा बिका है। इसका रिजर्व प्राइज 14.32 करोड़ रुपये था और बोली 15.62 करोड़ रुपये लगी। जिले का सबसे सस्ता ठेका बीड़ घग्गर का बिका। इसकी बोली 5.77 करोड़ रुपये लगी और रिजर्व प्राइस 5.73 करोड़ रुपये था। इसके अलावा सेक्टर-20 वेेंडिंग जोन के ठेका का ई-ऑक्शन जल्द ही एक्साइज विभाग की ओर से किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा राजस्व इकट्ठा किया जा सके। 2024 में सेक्टर 15 का ठेका सबसे महंगा 9.51 करोड़ रुपये में बिका था। 2024 में भी कुल 39 ठेकों में से 19 ठेकों की बोली लगी थी और 20 की बोली बाद में लगी थी।


206 करोड़ की हुई कमाई
जिले में कुल 39 वेडिंग जोन हैं। एक्साइज विभाग की ओर से पहले राउंड में किए गए ई-ऑक्शन में 39 में से 19 वेंडिंग जोन की बोली लगी। जिसमें करीब 206 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा हुआ है। ऐसे में इस साल 2024-25 में बाकी 20 बचे वेंडिंग जोन का ई-ऑक्शन होना बाकी है। एक्साइज विभाग के मुताबिक इस बार राजस्व पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होगा। पहले फेज में 2024 में जिले में कुल 39 शराब ठेकों में से 19 ठेकों की ऑक्शन से 114.59 करोड़ का राजस्व इकट्ठा हुआ था। ऐसे में कह सकते हैं कि इस साल करीब 90 करोड़ से ज्यादा का लाभ हुआ है। वहीं 2023-24 की बात करें तो ऑक्शन में 39 शराब के ठेकों में से 22 ठेकों की ऑक्शन से 122.64 करोड़ का राजस्व इकट्ठा किया था। 2022-23 का आंकड़ा देखा जाए तो 21 ठेकों से कुल 207 करोड़ का राजस्व इकट्ठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed