फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The construction of four bridges at a cost of 1467 lakhs will ease the movement of rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में 1467 लाख की लागत से बनाए जाएंगे चार पुल

Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The construction of four bridges at a cost of 1467 lakhs will ease the movement of rural areas
पंचकूला। आवागमन को सुचारु बनाने और ग्रामीणों की लंबित मांग को पूरा करने के लिए सिंचाई विभाग 1467 लाख रुपये की लागत से जिले में चार पुलोें का निर्माण कराएगी। निर्माण के दौरान लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर गांवों के लिंक रास्तों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा एप्पल मार्केट, खेल स्टेडियम और अन्य विकास कार्य भी अंतिम चरण में हैं। इससे लोगों को फायदा होगा। उक्त जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला सचिवालय के सभागार में विकास से जुड़े अधिकारियों की बैठक में समीक्षा के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चार पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें हंगोली से भावली नदी पर करीब 326 लाख रुपये की लागत, कांसला देवी मंदिर के लिए भूड से मंदिर तक 265 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा ताकि आसपास के गांवों का बेहतर आवागमन हो सके। गांव इस्सर नगर से बक्सीवाला तक भोरिया नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल पर 497 लाख रुपये की लागत आएगी। इसी प्रकार बेरघाटी नदी पर पिंजौर मल्लाह रोड पर 379 लाख रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों के लिंक रास्तों का विशेष ध्यान दिया जाए ताकि लोगाें को आनेजाने में दिक्कत न आए। उन्होंने पिंजौर और नानकपुर में पीएचसी के अपग्रेडेशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

12 एकड़ में बन रहा है एप्पल मार्केट
एचएमटी में 12 एकड़ भूमि पर एप्पल मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी का भवन और कालका में खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। डीसी ने कहा कि पंचकूला को उत्तर भारत के इकोनामिक हब के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए अधिकारी विशेष तौर पर कार्यवाही करें ताकि आर्थिक रूप से विकसित करने में कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने बताया कि उतर हरियाणा बिजली निगम के कार्यालय भवन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इसे आगामी दो-तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका में स्टेडियम का निर्माण हुआ पूरा
उन्होंने बताया कि कालका में 2.73 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। उपायुक्त ने मार्केटिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों को जिले की सभी सड़क कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए हैं कि रोड नेटवर्क के विषय में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर दें। इनमें निर्माण कार्य, लंबाई एवं पोजिशन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed