{"_id":"661b06104d2770952d0bf176","slug":"the-committee-formed-by-rta-police-administration-and-education-department-inspected-244-buses-of-19-schools-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7747-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आरटीए, पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग की बनाई कमेटी ने 19 स्कूलों की 244 बसों को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आरटीए, पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग की बनाई कमेटी ने 19 स्कूलों की 244 बसों को जांचा
विज्ञापन
- बसों की चेकिंग के साथ स्कूल के लोगों को दिए निर्देश सभी व्यवस्था दुरुस्त करों
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कनीना में स्कूल बस हादसे में छह बच्चों की मौत के बाद पंचकूला में बनाई कमेटी ने शनिवार को स्कूल बसों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आरटीए, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के अंदर आने वाली बसों की जांच भी की गई। चेकिंग के दौरान जिले के 19 स्कूलों की 244 बसों की जांच की गई। जांच के दौरान जहां छह बसों को इंपाउंड किया गया। वहीं तीन बसों का चालान भी काटा गया। बसों की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। इसमें एसीपी मनप्रीत, बीईओ सीमा, एसीपी रमेश कुमार, बीईओ जोगिंदर, एसीपी सुरिंदर कुमार, बीईओ रमेश बतरा, एसीपी हरविंदर सिंह, बीआरसी रीतु, एसीपी जोगिंदर शर्मा, बीईओ अनूप सिंह की कमेटी के अलावा इनके साथ तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी जांच में शामिल रहे।
हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएन प्रसाद के निर्देश पर पंचकूला के अधिकारी तेजी से बसों की अनियमितता की जांच कर रहे हैं। दस दिन में सभी स्कूलों की बसों को चेक किया जाएगा। इसमें शनिवार को पंचकूला में 19 स्कूलों में 244 बसों की चेकिंग की गई।
इन बसों पर हुई कार्रवाई
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि नव भारती विद्या मंदिर की दो बसों का रोड टैक्स नहीं जमा कराया गया है। इसलिए बसों को इंपाउंड किया गया। वहीं द गुरुकुल स्कूल की बस में कैमरा नहीं मिलने पर 21 हजार का चालान काटा गया। वहीं इसके अलावा आरटीए विभाग की ओर से जांच करने के साथ एलेन इंस्टीट्यूट की बस को इंपाउंड किया गया। यह बस फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं लिया गया है और रोड टैक्स जमा नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
इसे इंपाउंड किया गया। इसके अलावा केबीडीएवी स्कूल सेक्टर -7 चंडीगढ़ की बस का चालक तेज रफ्तार से बस को चला रहा था। इसे सेक्टर-11-15 चौक पर रोका गया। इसमें रस ड्राइविंग और अभद्रता का चालान किया गया। इसके अलावा न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -15 की बस रोड टैक्स नहीं मिला। व 21 हजार रुपये का चालान काटते हुए बस को जब्त किया गया। वहीं इसके अलावा सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर -20 की बस को जब्त किया गया। इस बस का परमिट नहीं होने के कारण इसे जब्त किया। अधिकारी के साथ स्कूल के बस चालक ने मिस बिहेव किया। इस कारण बस को जब्त किया गया।
स्कूल बसों की जांच की जा रही है। सभी स्कूलों की बसों को चेक करेंगे। जहां भी बस में अनियमितताएं मिलेंगी, बसों का चालान करने के साथ उन्हें इंपाउंड किया जाएगा। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग